{"_id":"6141a1bbed0a8f653d09cb38","slug":"two-students-of-csjm-university-suspended-for-one-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएसजेएम विवि के दो छात्र एक सेमेस्टर के लिए निलंबित, 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, इसलिए हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएसजेएम विवि के दो छात्र एक सेमेस्टर के लिए निलंबित, 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, इसलिए हुई कार्रवाई
Wed, 15 Sep 2021 01:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:04 PM IST
सार
प्रशांत चौबे और शाश्वत को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। विवि के कर्मचारी के बेटे राजवीर साहू समेत पूर्व छात्र सुधांशु यादव, शुभम सिंह और वीर विक्रम सिंह छह माह तक कैंपस में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में हुई मारपीट के मामले में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने केमिकल ब्रांच के छात्र आयुष मिश्रा व प्रशांत चौबे को एक सेमेस्टर के लिए निलंबित कर दिया है। एमएसएमई ब्रांच के छात्र शाश्वत शुक्ला और बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र दिव्यांश गुप्ता पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
31 अगस्त को कैफेटेरिया के पास छात्रों के दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। दो छात्रों के सिर फूट गए थे और कई घायल हो गए थे। विवि प्रशासन ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें सभी आरोपी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मामले की जांच के लिए कुलपति ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने मंगलवार को कुलपति को रिपोर्ट सौंप दी है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि निलंबित छात्र द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
इन दोनों को आठवें सेमेस्टर की परीक्षा के बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देने का मौका तब मिलेगा जब इस समय सीमा में इनका कार्य, व्यवहार संतोषजनक होगा। प्रशांत चौबे और शाश्वत को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। विवि के कर्मचारी के बेटे राजवीर साहू समेत पूर्व छात्र सुधांशु यादव, शुभम सिंह और वीर विक्रम सिंह छह माह तक कैंपस में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।