फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two students fell from the culvert of Rajbha without railing, farmers rushed to the hospital

रेलिंग विहीन रजबहा की पुलिया से गिरे दो छात्र, किसानों ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two students fell from the culvert of Rajbha without railing, farmers rushed to the hospital
साइकिल के गिरने से घायल छात्र। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा से कोचिंग पढ़कर निन्हौरा गांव लौट रहे दो छात्र शुक्रवार को साइकिल समेत रेलिंग विहीन रजबहा की पुलिया से नीचे गिर गए। उनकी आवाज सुनकर पास के खेत में मौजूद किसानों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रजबहा में पानी नहीं होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

निन्हौरा गांव में निन्हौरा- सिल्हरा रजबहे की पुलिया के दोनों तरफ रेलिंग नहीं होने की वजह से छह गांव के दो हजार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गांव निवासी राम लखन का बेटा करन सिंह अपने साथी आर्यन के साथ सिकंदरा से कोचिंग पढ़कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों छात्र साइकिल समेत पुलिया से नीचे गिरकर घायल हो गये। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। गांव के प्रधान रामसागर कटियार, अजय कुमार, गोपाल मिश्रा, मोतीलाल, सुरेश कुमार, रामऔतार, दिलीप कटियार, रवि ने बताया कि पुलिया पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जानकारी है। चौड़ीकरण व मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed