फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two sisters had drowned in the Ganga, Muskaans body was found and Sanjanas clue was not found, SDRF team retur

Kannauj: गंगा में डूब गईं थीं दो बहनें, मुस्कान का मिला शव...नहीं लगा संजना का सुराग, वापस लौटी SDRF टीम

Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 01:15 PM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद मेहंदी घाट गंगाजी में पूजापाठ की सामग्री विसर्जन करने पहुंचे थे। इस दौरान स्नान करते समय दो किशोरियां डूब गईं। उनको तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
Two sisters had drowned in the Ganga, Muskaans body was found and Sanjanas clue was not found, SDRF team retur
किशोरियों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में 21 अप्रैल की शाम को गंगाजी में स्नान के दौरान डूबी 11 वर्षीय संजना गौतम का आठ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम भी वापस चली गई है। संजना की चचेरी 13 वर्षीय बहन मुस्कान गौतम का शव 23 अप्रैल को ही बरामद हो गया था।

विज्ञापन

पांच दिन तक एसडीआरएफ की टीम गंगाजी के मेहंदीघाट, दुर्जनापुर घाट व बख्शीपुर्वा के आसपास संजना गौतम की तलाश करती रही। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जगदीश गौतम की 13 वर्षीय बेटी मुस्कान और चचेरी बहन संजना गौतम 21 अप्रैल को शाम गंगा में स्नान करते उस समय डूब गईं थीं।
विज्ञापन

जब जगदीश का परिवार और गांव के लोग कथा समापन के बाद विसर्जन करने आए थे। चौकी प्रभारी मेहंदीघाट विनय शर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गई है। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने दाईपुर गांव के पास किसी शव के होने की बात कही थी, जब एसडीआरएफ की टीम पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान डूब गए थे छह लोग
बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद विसर्जन यात्रा में गए श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी दौरान छह लोग मेहंदीघाट गंगाजी में डूब गए। चार लोग किसी तरह बचा लिए गए, जबकि दो किशोरियां लापता थीं। उनकी तलाश की जा रही थी।

श्रीमद् भागवत कथा का था समापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जगदीश चंद्र और कमलेश ने अपने गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया था। कथा समापन के बाद शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे श्रद्धालु मेहंदी घाट गंगाजी में सामग्री विसर्जन करने गए थे।

हादसे में डूब गए थे छह लोग
इसी दौरान लोग स्नान करने लगे। अचानक जगदीश गौतम की पुत्री मुस्कान (11), कमलेश गौतम की बेटी संजना (11), प्रताप की पुत्री अलका (18) व रीतू (15) निवासी सखौली तिर्वा और पंकज की पत्नी सीता (23) निवासी बिधूना और एक अन्य नौ वर्षीय लड़की गंगाजी की तेज धार में बहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed