फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two sent to jail for robbery and assault on Pradhan's house

हरदोई: प्रधान के घर लूटपाट और हमले में दो को भेजा जेल, 10 हजार रुपये और जेवर लूटे थे

Sun, 06 Dec 2020 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Two sent to jail for robbery and assault on Pradhan's house
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में करीब एक माह पूर्व प्रधान के घर में हुई लूटपाट व हमले के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


दो नवंबर की रात अर्जुनपुर गांव की प्रधान आरती सिंह के घर में आठ बदमाशों ने परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। घर से दस हजार रुपये व जेवर लूट ले गए थे। इस मामले में ग्राम प्रधान के पति श्यामेंद्र सिंह ने ग्राम ज्ञानपुरवा निवासी विजय कुमार पुत्र रनवीर व ग्राम नगरिया कला थाना फतेहगंज ईस्ट जनपद बरेली निवासी विक्रम सिंह पुत्र नरेश पाल सिंह समेत सात आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस घटना में शामिल दो शामिल दो लोगों को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की जांच में इरफान खान व वसीम निवासीगण गढ़ि पैगंबरपुर मजरा मौजमपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूं के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह दोनों को थाना क्षेत्र के ग्राम ककरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 1160 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed