{"_id":"601637adc0cabb54b35805e9","slug":"two-policemen-convicted-for-charging-1-20-lakh-from-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: व्यापारी से 1.20 लाख रुपये वसूलने में दो सिपाही दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: व्यापारी से 1.20 लाख रुपये वसूलने में दो सिपाही दोषी
Sun, 31 Jan 2021 10:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोहना थाने के दो सिपाहियों की बड़ी करतूत उजागर हुई है। सिपाहियों ने एक कारोबारी से 1.20 लाख रुपये वसूल लिए। डीआईजी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर जांच बैठाई थी। सीओ सीसामऊ की जांच में दोनों सिपाही दोषी पाए गए हैं।
सीओ ने डीआईजी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। नौबस्ता निवासी व्यापारी से कोहना निवासी अंकित ने प्रिंटेड बोरे खरीदे थे। कोहना पुलिस कारोबारी को उठा लाई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट का केस दर्ज कर दिया।
आरोप है कि सिपाही बृजेश और दिग्विजय ने दबाव बनाकर व्यापारी से रुपये वसूल लिए। अफसरों से शिकायत हुई तो तीन दिन बाद आर्य नगर चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में वापस किया गया। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मामले की जांच सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय को सौंपी। सीओ की जांच पूरी हो गई है। जांच में सिपाही दोषी पाए गए हैं।