{"_id":"5c8bccecbdec2214593a89c8","slug":"two-people-died-drink-poison-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी में शरीक होने आया था गांव, दोस्तों ने की दारू पार्टी, दो की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी में शरीक होने आया था गांव, दोस्तों ने की दारू पार्टी, दो की हो गई मौत
Fri, 15 Mar 2019 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में घाटमपुर और महाराजपुर के बाद अब बिधनू में देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक मझावन गांव स्थित देशी शराब ठेका नंबर-दो से तीन लोगों ने शराब खरीद कर पी थी। टिकरिया गांव में ग्रामीण की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने ठेका बंद कराए जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।
टिकरिया गांव निवासी अजमेर यादव (36) खेतीबाड़ी करता था। भाई अनूप ने बताया कि गुरुवार को अजमेर ने मझावन स्थित सरकारी ठेका नंबर-दो से शराब खरीदी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही अजमेर की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पास के एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने देर रात उसे हैलट रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह अजमेर की हैलट में मौत हो गई।

तड़प-तड़प कर होती है जहरीली शराब पीने वाले की मौत
मझावन निवासी इस्तखार के बेटे टीपू (26) ने भी बुधवार को इसी ठेके की शराब पी थी। उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने हैलट में भर्ती कराया, जहां बुधवार को ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही टीपू का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी गांव के राजा सिंह राना ने भी इसी ठेकेकी शराब पी।
पहले उसे उल्टियां शुरू हुईं फिर आंखों से दिखाई देना भी कम हो गया। परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। राजा की हालत पहले से बेहतर बताई गई है। राजा सिंह गुड़गांव में एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। वह 7 मार्च को अपने चचेरे भाई की शादी में शरीक होने के लिए गांव आया था। ग्रामीणों के मुताबिक और कई लोग शराब पीने से बीमार हुए हैं, जिनका प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।