फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two man killed in road accident up

शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे मामा-भांजे रास्ते में मिल गई माैत

Wed, 18 Apr 2018 10:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
two man killed in road accident up
युवक की माैत पर राेते परिजन
फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे पर बस स्टाप के पास शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार मामा और भांजे को बुधवार सुबह ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भरुआ गांव निवासी रामनारायन पांडेय उर्फ लल्लू (50) की बेटी वर्षा की 11 मई को शादी है। वह शादी के कार्ड बांटने बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन गांव निवासी बहनोई सुनील के घर आए थे। वहां से भांजे मनीष तिवारी (18) के साथ उसकी बाइक से महना गांव निवासी रिश्तेदार शंकर दयाल अवस्थी के यहां आ रहे थे।
विज्ञापन


ललौली थाने के कस्बे में बस स्टाप के पास बांदा से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक बलवंत सिंह निवासी अरखा थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली भागा तो आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गुस्साए ग्रामीणों के चंगुल से बचाया। मनीष कानपुर विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बाइक सवारों के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। थानेदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed