{"_id":"5f30bcaf8ebc3e3c9e2f5a76","slug":"two-juveniles-arrested-for-killing-peacock-case-filed-peacock-s-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर को मारने के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, मोर का कराया गया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर को मारने के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, मोर का कराया गया पोस्टमार्टम
Mon, 10 Aug 2020 08:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 10 Aug 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
मोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में आश्रम पद्धति इंटर कालेज के पास दो किशोरों को वहां क्रिकेट खेल रहे छात्रों ने पकड़ लिया। पकड़े दोनों किशोरों पर मोर की हत्या का आरोप लगाकर उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर मोर का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रिंकू चौरसिया रविवार को अपने दोस्तों के साथ आश्रम पद्धति इंटर कालेज के पास क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उसने देखा कि दो किशोर एक मोर को घेरकर उसको मार रहे है। इस पर रिंकू व उसके दोस्तों ने मोर को मारने से किशोरों को रोका। तब तक मोर मर गया था।
रिंकू व उसके साथियों ने दोनों किशोरों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर आई पुलिस मोर के शव को उठाकर ले गई। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर गांव तकीपुर निवासी दोनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया है।