{"_id":"6a144edb05a76ba98003b811","slug":"two-interstate-liquor-smugglers-arrested-dcm-truck-seized-with-142-cartons-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 142 पेटी के साथ डीसीएम पकड़ी, हरियाणा से लाकर बिहार में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 142 पेटी के साथ डीसीएम पकड़ी, हरियाणा से लाकर बिहार में करते थे सप्लाई
Mon, 25 May 2026 07:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 07:00 PM IST
सार
हरियाणा से सस्ती शराब लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सप्लाई करते थे। एक गाड़ी साथ में चलती है। पहले भी इसी रास्ते से शराब ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शराब तस्कर जगदीश व विजय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपी सोनीपत हरियाणा के निवासी हैं। वहीं से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सप्लाई करते थे। इसके लिए उन्हें दोगुनी कीमत मिलती थी। दरअसल बिहार में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत थाना गन्नौर के ग्राम भंवर निवासी जगदीश कुमार व सोनीपत के ही थाना व कस्बा फरमाना निवासी विजय कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र में समधन के निकट फ्लाईओवर से डीसीएम लेकर कानपुर की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने वाहन रोककर तलाशी ली। तलाशी में एक लोहे के गेट के पीछे छिपाकर रखी गई 142 पेटी (हरियाणा की ब्लू स्ट्रोक व्हिस्की) के क्वार्टर बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि हरियाणा में शराब सस्ती मिलती है और बिहार में प्रतिबंधित है इसलिए यहां से शराब ले जाकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सप्लाई कर देते हैं। इससे पहले भी इसी रास्ते से शराब बिहार ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि एक कार हमेशा साथ में चलती है। पकड़े जाने के समय भी एक अन्य साथी कार से चल रहा था। हालांकि वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। सोमवार को एसपी विनोद कुमार ने कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा किया। बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, 1840 रुपये भी बरामद हुए हैं। पूरे प्रकरण की सघन जांच की जा रही है। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।