फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two hundred houses of two villages submerged in Yamuna water

यमुना के पानी में दो गांवों के दो सैकड़ा घर डूबे

Sun, 08 Aug 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two hundred houses of two villages submerged in Yamuna water
सिकंदरा/राजपुर (कानपुर देहात)। यमुना का जलस्तर बढ़ने से सिकंदरा तहसील क्षेत्र के दस गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे गौहानी बांगर व महदेवा गांव में दो सौ घर पानी में डूब गए। बेघर हुए लोगों को प्रशासन ने ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर में ठहराया है। राजस्व विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में डटी हुई है।
विज्ञापन

यमुना नदी में बाढ़ आने से बीहड़ पट्टी के बेहमई, जैसलपुर, महदेवा, गौहानी बांगर, भुपईयापुर, विलासपुर, पिचौरा, बैजामऊ, खोजरामपुर, पिचौरा में हालत बेकाबू हो गए हैं। गौहानी बांगर व महदेवा गांव की हालत सबसे अधिक खराब है। यमुना के पानी इन गांवों में 200 लोगों के घर डूब चुके हैं। इससे उनकी गृहस्थी का सामान बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में ठहराया गया है। महदेवा गांव के पंचम सिंह, शिव सिंह, उषा देवी, रविता ने बताया कि यमुना नदी में बाढ़ आने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसके अलावा घर पानी में डूब चुका। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील प्रशासन से राहत ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को तहसील स्तर से हर संभव मदद की जा रही है। महदेवा गांव के लोगों को जैसलपुर के पंचायत भवन व प्राइमरी स्कूल में ठहराया गया है।
जलभराव से नष्ट हो गईं फसलें व हरा चारा
सरवनखेड़ा। अतिवृष्टि में उत्तरी व दक्षिणी नोन नदियों का जलस्तर पिछले दिनों बढ़ गया था। इससे नदी के नजदीक वाले खेत जलमग्न हो गए थे। अब जलस्तर घटने पर खेत दिख रहे हैं। लेकिन जलभराव से तिल, उरद व चारे की फसल नष्ट हो गई है। सैंथा, गंगागंज, हिलौठी, मुर्रा, भरतपुर पियासी, कौसम, गजनेर, तुर्रा, जसवापुर, अहिरानी, निनायां, करसा, जिठरौली सहित अन्य गांवों में सैकड़ों बीघे फसल खराब हुई है।
सैंथा गांव के नंद किशोर शाहू ने बताया कि बोई फसल चौपट हो गई। तिल, उरद की फसल में अब ठूठ ही बचा है। जसवापुर के राहुल त्रिपाठी ने बताया कि तिल व उरद बोई थी जलभराव से फसल नष्ट हो गई। निनायां के संतोष कहते हैं कि पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। (संवाद)

समाजसेवी ने कराया भोजन
बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव पहुंचे समाजसेवी शुभम पाल ने शनिवार को ऊंचे स्थान पर सैकड़ों लोगों के लिए भोजन बनवाकर लंच पैकेट वितरित कराए। साथ ही लोगों से उनकी समस्या के बाबत जानकारी भी ली। तहसील प्रशासन की ओर से भी खाने की व्यवस्था की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed