{"_id":"65f2772bc88ab326130b6daa","slug":"two-dumpers-collided-on-the-highway-burnt-to-ashes-driver-and-helper-burnt-to-death-two-km-long-jam-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Accident: हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर...धू-धूकर जले, चालक और खलासी की जलकर मौत, लगा दो किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Accident: हाईवे पर दो डंपरों की टक्कर...धू-धूकर जले, चालक और खलासी की जलकर मौत, लगा दो किमी लंबा जाम
Thu, 14 Mar 2024 09:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Mar 2024 09:39 AM IST
सार
Fatehpur News: बांदा-टांडा हाईवे पर दो डंपर आपस में टकरा गए और शार्ट सर्किट से दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे। हादसे में एक डंपर के चालक और खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
fatehpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो डंपर आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे। हादसे में गिट्टी लदे डंपर के चालक और खलासी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों अधजले शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद दूसरे डंपर के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शार्ट सर्किट से आग लगी है। ललौली थाने के खटौली गांव में गुरुवार तड़के तीन बजे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
शवों की नहीं हो सकी है शिनाख्त
हादसे के बाद तीन बजे सुबह से सात बजे तक बांदा-टांडा हाईवे पर चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने बहुआ कस्बे से गाजीपुर और बिंदकी मार्ग की ओर रूट डायवर्जन किया है। दोनों डंपरों को हटाने की कार्रवाई की जा रहा है। अभी तक चालक और खलासी के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।