{"_id":"5c8fe0cbbdec22145b20e152","slug":"two-crore-cash-caught-in-up-before-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी के नौ शहरों में जब्त हुई दो करोड़ की नकदी, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी के नौ शहरों में जब्त हुई दो करोड़ की नकदी, मच गया हड़कंप
Tue, 19 Mar 2019 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैश बरामद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए आयकर विभाग ने मुस्तैदी दिखाई है। अलग-अलग टीमों ने बीते पांच दिनों में यूपी और उत्तराखंड के नौ शहरों में करीब दो करोड़ की नकदी जब्त की है। सबसे ज्यादा 35 लाख रुपये की नकदी कानपुर के युवक से बरामद हुई है।
आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह नकदी कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बरेली, बिजनौर गाजीपुर, आजमगढ़ और देहरादून (दो बार) में पकड़ी गई। नकदी उचित दस्तावेजों के बगैर इधर से उधर भेजी जा रही थी। पकड़े गए लोग नकदी के परिवहन का उचित कारण भी नहीं बता पाए।

चुनाव प्रभावित करने के लिए नकदी का होता है इस्तेमाल
आयकर विभाग सभी लोगों से गहन पूछताछ कर रहा है। जरूरत पड़ने पर पकड़े लोगों और उनसे संबंधित व्यक्तियों के यहां छापा भी मारा जा सकता है। आयकर अफसरों का मानना है कि चुनाव प्रभावित करने के लिए नकदी का बहुतायत में इस्तेमाल होता है।
आयकर विभाग की सख्ती के चलते लोग अब बड़ी राशि लेकर चलने के बजाय छोटे छोटे टुकड़ों में नकदी का परिवहन कर रहे हैं। इस वजह से आयकर विभाग की टीमें पहले से अधिक सक्रियता दिखा रही हैं। आयकर विभाग ने कानपुर के एक युवक की कार से लखनऊ में सोमवार को 35 लाख रुपये बरामद किए।

नेता का पैसा इधर से उधर कर रहा था युवक
पूछताछ में युवक ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताया। आयकर अफसरों ने पते और पैन के आधार पर युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह मामूली कर्मचारी है। अब तक एक भी आयकर रिटर्न नहीं भरे। अफसर युवक से पूछताछ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि युवक किसी नेता का पैसा इधर से उधर कर रहा था।
जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नकदी के प्रवाह को रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव को धन बल से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। पब्लिक के लिए टोल फ्री नंबर सार्वजनिक किए जा चुके हैं। किसी के पास सटीक सूचना हो तो वह आयकर विभाग को सूचित कर सकता है।