{"_id":"6aa2ea0c05efe7ea340e4fc1","slug":"two-brothers-assaulted-after-car-rams-into-their-bike-allegation-of-theft-of-a-bag-containing-10-lakh-in-cash-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बाइक में कार से टक्कर मार दो भाइयों से मारपीट, दस लाख रुपये के कैश बैग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बाइक में कार से टक्कर मार दो भाइयों से मारपीट, दस लाख रुपये के कैश बैग का आरोप
Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बंथरा बाजार के पास गुरुवार रात कार सवार युवकों ने सीएससी संचालक और उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों के सड़क पर गिरने के बाद कार सवार चार युवकों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है। घटना में दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। सीएससी संचालक ने मारपीट के दौरान करीब दस लाख रुपये कैश से भरा बैग लूट लेने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी भूपेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र उर्फ शिवम के साथ बंथरा बाजार में सेंट्रल बैंक की सीएससी शाखा चलाते हैं। भूपेंद्र के बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे सीएससी बंद करने के बाद दोनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो युवकों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पुसौली रोड पर स्कूल के पास कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी गई। इससे दोनों भाई सड़क पर गिर गए। आरोप है कि कार से उतरकर चार युवकों ने लाठी-डंडों से दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसमें देवेंद्र उर्फ शिवम के सिर में चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि सीएससी का करीब दस लाख रुपये कैश बैग में रखा था, जिसे आरोपी मारपीट के दौरान ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जांच मामला एक वर्ष पुराने जमीन विवाद से भी जुड़ा सामने आया है। बताया गया कि जमीन की नाप-जोख के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस अब इस विवाद के साथ ही दस लाख रुपये कैश ले जाने के आरोप की भी पड़ताल कर रही है। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी पुराना विवाद सामने आया है। सीएससी के कैश संबंधी बैंक रिकॉर्ड, लेखा-जोखा और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। दस लाख रुपये वास्तव में ले जाए गए या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन