फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Twins activists hitchhiking fake voters to right voters

Kanpur News: फर्जी मतदाताओं को हटवाकर सही मतदाताओं को जुड़वाएं कार्यकर्ता

Sat, 08 Nov 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Twins activists hitchhiking fake voters to right voters
इटावा। कार्यकर्ताओं को वार्ड और गांव स्तर पर घर-घर जाकर नए वोट बनवाने और फर्जी या मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने का काम करना होगा। यह बात शनिवार को भाजपा कार्यालय पर एसआईआर (गहन मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर हुई कार्यशाला में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है। प्रदेश सहित 12 राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया लागू हो चुकी है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का पुनरीक्षण करेंगे। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अधिकतम नाम जुड़वाने के लिए संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। विधानसभा कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसआईआर से मजबूत होगी लोकतांत्रिक प्रक्रिया



जसवंतनगर। कस्बा के एक होटल में शनिवार को विधानसभा स्तर पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वंदेमातरम् गाकर की। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने निर्देश दिया कि विधानसभा के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और बीएलए अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाएं। कार्यशाला में जिला अभियान संयोजक शिवाकांत चौधरी, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक शाक्य, विधानसभा अभियान संयोजक अजय यादव रेअंजा, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे। कार्यशाला में आगामी अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed