फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tv actress parul gupta interview

पैशन ने मुंबई पहुंचाया, पेशे ने शोहरत दिलाई, कुछ ऐसी है टीवी एक्ट्रेस पारुल गुप्ता की कहानी

Fri, 07 Sep 2018 11:56 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 AM IST
सार

‘सावधान इंडिया’, ‘कोड रेड’ और ‘एचआरएक्स हीरोज’ से टीवी इंडस्ट्री में छाई पारुल गुप्ता
- साल 2014 में पारुल अपनी मां के साथ मुंबई के मलाड में शिफ्ट हो चुकी हैं
- तीन साल की उम्र में पहली चाइल्ड फिल्म में एक्टिंग करने का मिला था मौका 

विज्ञापन
Tv actress parul gupta interview
पारुल गुप्ता

विस्तार

कानपुर शहर की पारुल गुप्ता एड-फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। कलर्स चैनल के ‘कोड रेड- तलाश’, ‘सावधान इंडिया’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, डिस्कवरी चैनल के ‘एचआरएक्स हीरोज’ जैसे सीरियल से पारुल ने अपने अभिनय की अमिट छाप टीवी पर छोड़ दी है। इन दिनों पारुल के पास कई ऑनलाइन वेब सिरीज के काम आए हुए हैं। जूही लाल कॉलोनी में जन्मी पारुल गुप्ता की शिक्षा गोविंद नगर के खालसा इंटर कॉलेज से हुई। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। पारुल बताती हैं कि तीन साल की उम्र में उन्हें पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला था। दिल्ली में चाइल्ड फिल्म ‘जीत’ के लिए ऑडिशन हो रहे थे मां चंद्रा गुप्ता उन्हें वहां लेकर गईं और फाइनल सेलेक्शन हो गया।
विज्ञापन

इन टीवी सीरियल में पारुल ने किया काम

Tv actress parul gupta interview
पारुल गुप्ता
पारुल गुप्ता सावधान इंडिया (स्टार टीवी नेटवर्क) के कई एपिसोड लीड कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होेंने कलर्स चैनल के कोड रेड-तलाश एपिसोड में भी काम किया। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन के एचआरएक्स हीरोज (डिस्कवरी चैनल), बालाजी टेलीफिल्म के साथ ये है मोहब्बतें सीरियल, एमटीवी के लिए साड्डा हक, कॉमर्शियल एड बॉडी टोनर, सूर्यपुत्र कर्ण, साथ निभाना साथिया में पारुल काम कर चुकी हैं। उन्होंने अली असगर जैसे मंझे हुए आर्टिस्ट के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। पारुल की मां ने बेटी के सपनों को पूरा करने मे कोई कसर नही छोड़ी, यहां तक कि उन्होंने अपना कानपुर वाला घर बेच दिया और मुंबई चली गईं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफाइल---

Tv actress parul gupta interview
पारुल गुप्ता
नाम: पारुल गुप्ता (मनाली गुप्ता)
उम्र: 21 साल
मां: चंद्रा गुप्ता
पिता: अशोक गुप्ता
ग्रेजुएशन: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कल्याणपुर
उपलब्धि: कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के टीवी सीरियल में किया काम
घर: जूही के बाद जरौली फेस-2 में रहती थीं, घर बेचकर मुंबई के मलाड में शिफ्ट हो चुकी हैं      
विज्ञापन

अपना फ्यूचर रियल इस्टेट एजेंट के रूप में बनाना चाहती हैं पारुल

Tv actress parul gupta interview
पारुल गुप्ता
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2014 में पारुल अपनी मां के साथ मुंबई के मलाड में शिफ्ट हो गईं। पारुल इन दिनों मुंबई की एक बड़ी रियल इस्टेट कंपनी में बतौर एजेंट काम कर रही हैं। पारुल का कहना है कि उनका पैशन एक्टिंग है लेकिन अपना फ्यूचर वह रियल इस्टेट एजेंट के रूप में बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री इतनी गंदी नहीं जितना लोग उसे कहते हैं। यहां हर तरह के लोग हैं बस ये आप पर निर्भर है कि आप कैसे लोगों का साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed