{"_id":"689e33e7fd270b56850dc49d","slug":"tshs-girdhari-agarwal-will-play-in-the-open-india-para-shooting-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-129107-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ओपन इंडिया पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे टीएसएच के गिरधारी अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ओपन इंडिया पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे टीएसएच के गिरधारी अग्रवाल
विज्ञापन
कोच के साथ गिरधारी अग्रवाल
- फोटो : कोच
कानपुर। पुणे में 15 से 18 अगस्त तक होने वाली प्रथम ओपन इंडिया पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के पैरा शूटर गिरधारी अग्रवाल भी हिस्सा लेंगे। इस चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी सीधे विश्वकप के लिए चयनित होंगे।
23 से 28 जुलाई तक प्रयागराज में हुई 28वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल पैरा शूटिंग स्पर्धा में गिरधारी अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता था।
वह अब तक 15 पदक (आठ स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य) जीत चुके हैं। गिरधारी वर्तमान में छह घंटे अभ्यास के साथ फिटनेस और मानसिक मजबूती पर खास ध्यान दे रहे हैं।