फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कानपुर में फिर हुई थी माहौल बिगाड़ने की कोशिश, संवेदनशील इलाकों से मिले ढेरों ईंट-पत्थर 

Wed, 04 Oct 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
Trying to spoil atmosphere that was again in Kanpur
रावतपुर बवाल में दरोगा ने लिखाई रिपोर्ट, दर्ज होंगी तीन और एफआईआर
यूपी के कानपुर में एक बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से ऐसा हो नहीं सका। कानपुर रावतपुर गांव में रविवार के बवाल के बाद सोमवार को कुछ शरारती तत्व फिर बवाल करने की तैयारी कर रहे थे। इस क्षेत्र में रहने वाले अशोक कुमार उर्फ राजू पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने हमला कर दिया। कट्टे की बट और पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में घरों की तलाशी के दौरान काफी मात्रा में ईंट-पत्थर मिले हैं, जिन्हें हटवा दिया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात है। 

 

 

Trying to spoil atmosphere that was again in Kanpur
एसपी पश्चिम और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने कराया मेडिकल
रावतपुर के रजियाना मुहल्ला निवासी अशोक कुमार सुबह 7:00 बजे दूध और गृहस्थी का सामान खरीदने दुकान पर जा रहा था। अशोक ने बताया कि इमाम चौक के पास मोहसिन नाम के युवक ने उसे पकड़ कर बेवजह पीटा। शोर मचाने परमोहसिन भाग निकला। घटना से इलाके का माहौल गर्माने लगा। सूचना मिलते ही डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह, एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी कंट्रोल रूम भी पहुंच गए। नाकेबंदी कराकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दिया। गलियों और सकरे रास्तों पर भी फोर्स तैनात कर दी। इलाके में धारा 144 लागू है। 

 

Trying to spoil atmosphere that was again in Kanpur
पथराव में चुटहिल एसपी पश्चिम डॉ. गौरव व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने सोमवार को हैलट में अपना इलाज और मेडिकल कराया
इन क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं
रावतपुर गांव, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, काकादेव एम ब्लाक, गुप्ता मार्केंट, रामलला रोड बाजार, एकता चौराहा बाजार, मथुरा नगर, मसवानपुर, धोबियाना, शिव मंदिर मसवानपुर, नमक फैक्ट्री चौराहा, छपेड़ा पुलिया, आवास विकास-एक तक दुकानें बंद रहीं। लोग दहशत के चलते घरों से निकलने में बचते रहे। रावतपुर गांव के बवाल का असर इन इलाकों पर नजर आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trying to spoil atmosphere that was again in Kanpur
उपद्रवियों पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी

100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर लगी संगीन धाराएं
कानपुर के रावतपुर में हुए सांप्रदायिक संघर्ष और पुलिस पर पथराव के मामले में दरोगा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें कई उपद्रवियों को चिह्नित कर विवेचना में उनके नाम खोल दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, धार्मिक उन्माद भड़काने समेत कई संगीन धाराए लगी हैं। सेवन सीएलए भी लगा है। पुलिस की गाड़ियां तोड़ने, पुलिस पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन और पुलिस कर्मियों ने तहरीर दी है। माना जा रहा है कि मामले में तीन और रिपोर्ट जल्द दर्ज हो जाएंगी। उधर, पथराव में चुटहिल एसपी पश्चिम डॉ. गौरव व तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने सोमवार को हैलट में अपना इलाज और मेडिकल कराया।  

विज्ञापन
Trying to spoil atmosphere that was again in Kanpur
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से तीन और एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी
रावतपुर पुलिस चौकी में तैनात दरोगा अमरेंद्र बहादुर सिंह ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार को रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर से रामलला सभा ने शोभा यात्रा निकाली थी। शोभा यात्रा में 100 से ज्यादा लोग तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते हुए चल रहे थे। उन लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले नारे लगाने, पथराव कर अफरा-तफरी मचाने और गाली-गलौच करने, साउंड सिस्टम फेंकने से हालात बिगड़े थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में बलवा, धमकी, गाली-गलौच, मारपीट, सरकारी कर्मचारी को गंभीर चोट पहुंचाना, धार्मिक उन्माद भड़काना, किसी धर्म और जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाना समेत अन्य संगीन धाराएं लगी हैं। सेवन सीएलए लगा है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई उपद्रवियों को चिन्हित कर दिया है। उनके नामों का खुलासा भी हो गया है। पुलिस ने शक के आधार पर 15 लोगों को उठाया है। अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 34 पहुंच गई है। पुलिस का गुपचुप तरीके से धर-पकड़ अभियान जारी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed