फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck tramples bike rider

ट्रक ने बाइक सवार किशोर को रौंदा

Sun, 15 Aug 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Truck tramples bike rider
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रनियां पड़ाव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। एंबुलेंस से किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा बड़ा भाई मामूली रूप से घायल हुआ। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के रुरगांव निवासी शैलेंद्र सिंह किसान है। उसका छोटा बेटा आशीष मैथा के अहिरानी गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं बड़ा बेटा रणविजय सिंह आर्मी में जवान है, जो वर्तमान में छुट्टी लेकर ननिहाल में रुका था। शनिवार को ननिहाल से रणविजय सिंह बाइक से छोटे भाई आशीष (17) के साथ कानपुर गया था। वहां से दोपहर में दोनों भाई साथ में लौट रहे थे।
विज्ञापन

रनियां पड़ाव के पास हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान आशीष सड़क पर गिर गया तो ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। वहीं रणविजय मामूली घायल हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची ने आशीष को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी पाकर मां उषा, छोटी बहन आकांक्षा, मामा बृजेंद्र व पिता जिला अस्पताल पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रक्षाबंधन से पहले खोया भाई, फफक पड़ीं बहनें
रनियां। आशीष ने इसी साल इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई में होनहार था। पिता शैलेंद्र ने बताया कि बेटी प्रियंका व सोनी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी आकांक्षा अविवाहित है। आशीष की कुछ दिन पूर्व मां से फोन पर बात हुई तो उसने रक्षा बंधन पर रुरगांव आने की बात कही थी।

इस पर सभी खुश थे। इधर त्योहार के ठीक पहले अनहोनी हो गई। जिला अस्पताल पहुंची बहन प्रियंका, सोनी व आकांक्षा रक्षा बंधन के ठीक पहले हादसे में छोटे भाई की मौत पर फफक पड़ीं। बहनों को रोता देख मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed