फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck tramples bike in Hardoi, woman's painful death, police sent body for post-mortem

Hardoi Accident News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 27 May 2022 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 May 2022 12:00 PM IST
सार

हरदोई-पिहानी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार महिला की मृत्यु हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने घटना के बाद भागे ट्रक चालक को महिलरा के पास पकड़ लिया है।

विज्ञापन
Truck tramples bike in Hardoi, woman's painful death, police sent body for post-mortem
हादसे के बाद मृतका के भतीजे से पूछताछ करते एसएचओ दिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया है। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शाहाबाद तिराहा के पास हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई पिहानी मार्ग पर शाहाबाद तिराहा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चला रहा भतीजा बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।  
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी मिथिलेश कुमारी (42) पत्नी स्व.अनिल कुमार अपने भतीजे अजीत सिंह, पुत्र कमल प्रकाश के साथ बाइक से मोहम्मदी खीरी के पूर्वी लखपेड़ा स्थित मायके जा रही थी। पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में मिथिलेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा अजीत बच गया। वहीं, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने हरदोई रोड पर महिलरा के पास पकड़ लिया है। मृतका के पति खीरी के जल निगम में कर्मचारी थे और पूर्व में उनका निधन हो चुका है। उसके दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed