फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck entered in police station after accident on highway

हाईवे पर बाइक सवार शटरिंग ठेकेदार को रौंदते हुए थाने में जा घुसा ट्राला, भाग खड़े हुए सिपाही

Thu, 21 Nov 2019 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Nov 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
truck entered in police station after accident on highway
एक्सीडेंट के बाद थाने में घुस गया ट्राला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर थाने के सामने हाइवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्राला (बड़ा ट्रक) ने बाइक सवार शटरिंग ठेकेदार तनवीर चिश्ती (32) को रौंदने के बाद थाना परिसर में घुस गया। हादसे में तनवीर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला के चालक और सह चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त तनवीर ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन


हादसा विपरीत दिशा आ रहे डंपर को बचाने के चक्कर में हुआ। अकबरपुर कस्बा के गौसिया मस्जिद माती रोड निवासी तनवीर चिश्ती (32) शटरिंग की ठेकेदारी करता था। उसकी शटरिंग एआरटीओ दफ्तर के पास एक मकान में लग रही थी। गुरुवार की सुबह वह साइट पर जा रहा था। अकबरपुर थाने के सामने विपरीत दिशा से डंपर आ गया।
विज्ञापन

 

डंपर को बचाने के प्रयास में कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार तनवीर को रौंद दिया। इसके बाद ट्राला थाना परिसर में घुस गया। हादसे में तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्थल पर कस्बे के लोगों की भीड़ जुटने से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और तनवीर के शव को वहां से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई।

पुलिस ने चावल लादकर मिर्जापुर से राजस्थान जा रहे ट्राला को कब्जे में लिया। साथ ही अजमेर राजस्थान निवासी चालक गोकुल व सह चालक सलीम को हिरासत में लिया है। जबकि विपरीत दिशा से आ रहे डंपर को लेकर चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तनवीर के घरवालों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ट्राला चालक पर कार्रवाई की जा रही है। 

दहाड़े मारकर रो पड़ी पत्नी 
तनवीर की मौत की खबर पाकर पत्नी नज्जो, बेटा  हनी (5) बेटी लीजा (2) को लेकर मौके पर पहुंच गई। नज्जो पति से लिपट कर बिलख पड़ी। मां को रोता देख बच्चे भी रो पड़े। रिश्तेदारों व परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाकर शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तनवीर का शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed