फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck driver hanged himself

ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hanged himself
रूरा(कानपुर देहात)। कस्बा के सुभाष नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक ट्रक चालक ने घरेलू कलह के चलते कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुभाष नगर मोहल्ला निवासी महावीर कुमार (45) ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शराब की लत से घर में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार शाम शराब पीने को लेकर उसका पत्नी सावित्री से विवाद हुआ। इसके बाद मौसम गर्म होने के चलते पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए। देर रात महावीर ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं, तड़के सुबह उठी सावित्री ने कमरे में पति को फंदे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा छोटू व नरेंद्र पहुंचे और रोने लगे। मां राजरानी भी बेहाल हो गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा जितेंद्र तिवारी ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। घरेलू कलह के चलते उसने कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed