फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   truck bolero accident in unnao one died and six people injured

यूपी: शादी में शामिल होकर घर जा रहे बरातियों से भरी बोलेरो से टकराया ट्रक, वृद्ध की मौत छह घायल

Wed, 26 Jun 2019 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
truck bolero accident in unnao one died and six people injured
बरातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के सुमेरपुर मनिकापुर मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए लोग बिहार थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर रायबरेली घर जा रहे थे। रायबरेली थाना खीरो के मौलवी का पुरवा गांव निवासी लल्लू के बेटे की बरात मंगलवार को बिहार थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव आई हुई थी।
विज्ञापन


 

बिहार के सुमेरपुर मनिकापुर मार्ग पर रात में हुआ हादसा

कुछ बराती एक बोलेरो से गांव जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। शोर शराबा सुन पहुंचे राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला व एंबुलेंस से सुमेरपुर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने रायबरेली जनपद के खीरो निवासी भागीरथ (65) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि कार में सवार रामसनेही (60), बग्गू(52), शिवबरन(50), शिव कुमार(65) के अलावा विकास (12) व अमन (10) को सुमेरपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से राम सनेही व बग्गू को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed