फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   travel

फास्टैग में मिली राहत

Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
travel
नवाबगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने लोगों को राहत दे दी है। नेशनल हाईवे पर फास्टैग के जरिये सौ फीसदी टोल कलेक्शन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 16 फरवरी से हाईवे से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग जरूरी होगा। इसके पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने एक जनवरी 2021 से टोल टैक्स का भुगतान कैश में करने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म करने का नियम बनाया था।
विज्ञापन

फास्टैग अनिवार्य करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लेने की बड़ी वजह अधिक संख्या में वाहन सवार द्वारा कैश भुगतान करने को माना जा रहा है। अभी तक टोल कलेक्शन फास्टैग के जरिये होने वाले ट्रांजेक्शन की हिस्सेदारी 70-80 फीसदी ही है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस बारे में एनएचआई को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि वह 15 फरवरी तक सौ फीसदी कैशलेस फीस कलेक्शन के लिए तैयारियों को पूरा कर सकता है।
विज्ञापन

टोल के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सहायक एक्जक्यूटिव इंजीनियर ऐश्वर्या गुप्ता की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इसमें समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने के आदेश मिले हैं। हालांकि कैशलेस को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। टोल पर लोगों को जागरूक करने के लिए मार्शल की भी रात में तैनाती कर दी जाएगी। अब पूरा फास्टैग (कैशलेश) का नियम 16 फरवरी से लागू किया जाएगा। तब तक वाहन सवार अपने फास्टैग आसानी से टोल या परिक्षेत्र में लगे बूथों से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed