फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Train stopped due to Emergency Brake Locking

पटरी टूटी, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Mon, 21 Aug 2017 05:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
Train stopped due to Emergency Brake Locking
टूटी पटरी की मरम्मत करते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के मलासा और पुखरायां रेलवे स्टेशन के बीच डीघ गांव के पास रविवार देर रात पटरी टूट जाने से हादसा होते-होते बचा। झटका लगने पर प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। पुखरायां स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। आनन फानन अधिकारियों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


सुधार कार्य करके ट्रैक को चालू किया गया। एक घंटे बाद रुकी ट्रेन को रवाना किया गया। रविवार रात 1.24 बजे मलासा स्टेशन से प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस डीघ गांव के बंबा पास खंभा नंबर 1296/24 पहुंची तो ड्राइवर को झटके साथ ही तेज आवाज सुनाई दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और स्टेशन मास्टर को पटरी टूटने की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और नजदीक डीघ गांव के पास बनी केबिन नंबर 210 के गार्ड विनोद सिंह को अवगत कराया। गेट मैन ने ट्रैक को बंद कर दिया। जानकारी होते ही रात में ही अधिकारियों की गाड़ियां पहुंचने लगीं।
विज्ञापन





 

Train stopped due to Emergency Brake Locking
ट्रैक की टूटी पटरी में लगाई गई फिश प्लेट - फोटो : अमर उजाला
दो अधिकारी रेलवे गेट पार करके नारायणपुर गांव में भटक गए। उन्होंने सोते ग्रामीणों को जगाकर घटनास्थल की जानकारी ली। अधिकारियों ने टूटी हुई पटरी में फिश प्लेट लगाई। 2.30 बजे मौके पर खड़ी प्रतापगढ-भोपाल एक्सप्रेस को रवाना किया गया। तड़के 3.15 बजे पर झांसी से आ रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस को पुखरायां स्टेशन पर और झांसी की ओर जा रही गरीबरथ को मलासा स्टेशन पर रोक लिया गया। बाद में काशन 20 किलोमीटर की स्पीड में लगाकर निकाला गया।

कुशीनगर, साबरमती, दो मालगाड़ी, पुष्पक एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक और पैसेंजर ट्रेनें भी धीमी गति से निकाली गईं। अधिकारियों ने बताया कि पटरी का ऊपरी हिस्सा फट गया था। नई लाइन डाली जा रही है। मौके पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंचार्ज एसके त्रिवेदी और एईएन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इलाहाबाद से उच्चाधिकारी के आने का इंतजार किया जा रहा है। वे देर रात तक पहुंच सकते हैं। तब तक अस्थाई रूप से पटरी जोड़ी गई है। उच्चाधिकारी के निर्देश के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुखरायां स्टेशन मास्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनेें काशन लगाकर निकाली जा रही हैं। 

-कानपुर देहात के मलासा-पुखरायां स्टेशन के बीच हुई घटना
-प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई
-रात में ही पहुंचे अधिकारी, मरम्मत कराकर धीमी गति से गुजारीं ट्रेनें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed