{"_id":"5ed2b9358ebc3e9030601216","slug":"train-akbarpur-news-knp562908080","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक, रूरा में एक से रुकेगी गोमती और महानंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक, रूरा में एक से रुकेगी गोमती और महानंदा
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर पुलिस के साथ बैठक करते स्टेशन अधीक्षक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक/रूरा (कानपुर देहात)। शनिवार को झींझक व रूरा रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने जीआरपी, आरपीएफ व सिविल पुलिस के साथ बैठक की। बताया गया कि एक जून से झींझक और रूरा में गोमती और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। दोनों ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन कराने व उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का आवागमन अभी बंद चल रहा था। एक जून से झींझक रेलवे स्टेशन पर अप व डाउन की गोमती एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव होगा। यात्रा के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। हालांकि स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद रहेंगे। शनिवार को स्टेशन मास्टर कार्यालय में स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने स्टेशन जीआरपी के राकेश पाल, चौकी झींझक के प्रभारी अनिल यादव व आरपीएफ रूरा के दरोगा गोपाल सिंह के साथ बैठक की।
स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि प्लेटफार्म पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए जाएंगे। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही फुट ओवरब्रिज से स्टेशन के बाहर जाने दिया जाएगा। कस्बा व खानपुर रोड की तरफ भी सुरक्षा बल मौजूद रहेगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बैठक की रिपोर्ट रेल अधिकारियों समेत डेरापुर एसडीएम, सीओ व सीएचसी अधीक्षक को भेजी गई है। इसी तरह रूरा मेें स्टेशन अधीक्षक मनीष दास ने आरपीएफ प्रभारी गोपाल सिंह, पीडब्ल्यूआई पंकज कुमार के साथ बैठक की। इसमें यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने पर चर्चा हुई।