फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tragic road accident in Banda, Bolero and bike collided head on, three died, Were not wearing helmets

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत...नहीं लगाए थे हेलमेट, परिजन बेहाल

Fri, 03 May 2024 10:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 May 2024 10:28 AM IST
सार

Banda News: कमासिन थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Tragic road accident in Banda, Bolero and bike collided head on, three died, Were not wearing helmets
banda road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, जिनमें दो सगे भाई थे। तीनों सब्जी बेचकर लौट रहे थे। इनमें से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। बताया जा रहा है कि टक्कर से तीनों बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिरे थे।

विज्ञापन

कमासिन कस्बा निवासी हुसैन अली के दो बेटे गुलाम मोहम्मद (20) व राजू (14) और मोहल्ले के ही केदार साहू का बेटा कमलेश साहू (25) गुरुवार सुबह ग्राम मुसीवा में लगने वाली बाजार में सब्जी बेचने गए थे। रात साढ़े नौ बजे एक ही बाइक से तीनों घर वापस लौट रहे थे, जब दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

कमासिन-दांदौ मार्ग पर सिकरी बस स्टॉप के पास तेज गति से जा रही बोलेरो से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने कमलेश साहू व गुलाम मोहम्मद को म़त घोषित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की मौत से परिजन बेहाल
वहीं, गंभीर रूप से घायल राजू को बांदा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी किशोर को कानपुर के लिए रेफर कर  दिया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। तीनों युवकों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मोहल्ले में भी मातम छा गया है। पड़ोसी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed