फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Distraught over beating his daughter while intoxicated, a father took his own life by consuming poison.Distraught over beating his daughter while intoxicated, a father took his own life by consuming poison.

Banda News: नशे में बेटी को पीटने से आहत पिता ने जहर खाकर दी जान

Sat, 19 Sep 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Distraught over beating his daughter while intoxicated, a father took his own life by consuming poison.Distraught over beating his daughter while intoxicated, a father took his own life by consuming poison.
पैलानी (बांदा)। नशे में बेटी को पीटने से आहत पिता ने पशुबाड़े में जहर खाकर जान दे दी। पिता ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र गांव साड़ी निवासी रंजीत निषाद ने बताया कि उसके भाई भवानीदीन निषाद (45) ने शुक्रवार की रात जान दे दी। पिता दर्शन निषाद ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी। भाई ने बताया कि घटना से एक दिन पहले भवानीदीन ने नशे में अपनी बेटी रोमा देवी को पीट दिया था। पीटने से बेटी का हाथ टूट गया था। उसने घर में झगड़ा भी किया था। इसके बाद उसने खाना नहीं खाया था, इसी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

भवानीदीन की तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। दो पुत्रियां शादीशुदा हैं। वह मजदूरी करता था। वह हमेशा पशुबाड़े में ही पिता दर्शन निषाद के साथ सोता था। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन बेटी को पीटने से आहत होने पर जहर खाकर जान देने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed