फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic system will change, definitely read this news of traffic diversion

जुलूस-ए-मोहम्मदी समाप्त होने तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ें

Sat, 09 Nov 2019 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will change, definitely read this news of traffic diversion
बड़ा चौराहा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बारावफात के अवसर पर रविवार को निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते यातायात बदला रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि यह डायवर्जन शाम चार बजे से जुलूस समाप्ति जक जारी रहेगा। 

विज्ञापन


माल रोड 
- राकेट तिराहा, मरे कंपनी पुल, फूलबाग होते हुए बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन राकेट तिराहे से दाहिने मुड़कर जोगेंद्र सिंह चौक चौराहा, सर्किट हाउस, एसबीआई हास्टल तिराहा होते हुए जयपुरिया क्रासिंग, झाड़ी बाबा पड़ाव होते हुए वीआईपी रोड जा सकेंगे।
विज्ञापन

- कर्नलगंज की तरफ से बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन लाल इमली से बाएं मुड़कर सिल्वर्टन चौराहा, वीआईपी रोड, मेघदूत तिराहा होते हुए झाड़ी बाबा पड़ाव से दाहिने मुड़कर पनचक्की चौराहा, नरौना चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बड़ा चौराहा से कर्नलगंज की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन चेतना चौराहा होकर सरसैया घाट चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- घंटाघर से एक्सप्रेस रोड होते हुए नरौना की ओर जाने वाले वाहन नरौना चौराहे से पनचक्की की ओर जा सकेंगे। ये वाहन फूलबाग चौराहा की ओर नहीं जा पाएंगे।

 

Traffic system will change, definitely read this news of traffic diversion
बड़ी ईदगाह रोड - फोटो : अमर उजाला
नई सड़क, परेड, मूलगंज, हालसी रोड और घंटाघर
- कोई भी वाहन गिलिस बाजार चौराहा से परेड चौराहे और यतीमखाना चौराहे से नई सड़क की ओर नहीं जा सकेंगे।
- कोई भी वाहन मूलगंज चौराहा से नई सड़क की ओर और परेड  चौराहे से कोई भी वाहन नई सड़क की तरफ नहीं जा सकेगा।
- कोई भी वाहन नई सड़क की ओर से फर्राशखाने की तरफ नहीं जा सकेगा।
- कोई भी वाहन परेड चौराहा से लाल इमली चौराहा, यतीमखाना और तलाक महल की ओर नहीं जा सकेगा।
- कोई भी वाहन रूपम टाकीज चौराहा से डॉ. बेरी चौराहे की तरफ  नहीं जा सकेगा। 
- बजरिया चौराहे, रूपम टाकीज की ओर से आने वाले काई भी वाहन गुलाब घोसी मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कोई भी वाहन थाना चमनगंज एवं नाला रोड से हलीम कॉलेज की तरफ  नहीं जा सकेगा।
- कलक्टरगंज, परेड तथा नई सड़क की तरफ  से कोई भी वाहन मूलगंज चौराहे की तरफ  नहीं जा सकेगा।
- कोतवाली, परेड की तरफ  से कोई भी वाहन शिवाला और राम नारायण बाजार की तरफ  नहीं जा सकेगा।
- प्रेम नगर चौराहा से मो. अली पार्क की तरफ  कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

 

Traffic system will change, definitely read this news of traffic diversion
मरियमपुर चौराहा - फोटो : अमर उजाला
मेस्टन रोड 
- कोई भी वाहन मेस्टन रोड पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
- शिवाला, बड़ा चौराहा और परेड से कोई भी वाहन मेस्टन रोड की ओर नहीं जा सकेगा।

 कोपरगंज, बांसमंडी, डिप्टी पड़ाव
- दलेलपुरवा की तरफ  से आने वाले कोई भी वाहन फहीमाबाद की ओर नहीं जा सकेगा।
- बांसमंडी चौराहा, कोपरगंज तथा डिप्टी पड़ाव की तरफ  से कोई वाहन लाटूश रोड पर नहीं जा सकेगा।
- अनवरगंज तथा दलेलपुरवा की तरफ  से कोई भी वाहन लाटूश रोड गुरुद्वारा की ओर नहीं जा सकेगा।
- बांसमंडी चौराहा, कोपरगंज तथा डिप्टी पड़ाव से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- दलेलपुरवा चौराहा से दादामियां चौराहा की तरफ  कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed