फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Told in Colombia how to reduce electricity consumption in sugar mill

Kanpur News: कोलंबिया में बताया कैसे कम करें चीनी मिल में बिजली की खपत

Tue, 02 Sep 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Told in Colombia how to reduce electricity consumption in sugar mill
कानपुर। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ शुगर केन टेक्नोलॉजिस्ट के बैनर तले कैली, कोलंबिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) का शोध प्रस्तुत किया गया। इसमें चीनी मिलों में बिजली की खपत कम करने की तकनीक बताई गई। यह तकनीक एनएसआई ने तैयार की है। शर्करा अभियांत्रिकी के सहायक आचार्य डॉ. विनय कुमार ने शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक ड्राइव पर यह शोध पत्र एनएसआई निदेशक प्रोफेसर सीमा परोहा और संजीव कुमार ने लिखा है। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ शुगर केन टेक्नोलॉजिस्ट का यह 32वां सम्मेलन 24 से 28 अगस्त तक चला। इसमें लगभग 60 देशों के प्रतिभागियों ने अकादमिक कार्यसूची से संबंधित विषय पर विचार रखे। सम्मेलन में 100 से अधिक प्रमुख प्रौद्योगिकी ब्रांडों और कृषि उद्योग सहयोगी संस्थाओं की वाणिज्यिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय कृषि उद्योग में स्थिरता, विविधिकरण और डिजिटलीकरण को मजबूत करना था। निदेशक प्रोफेसर परोहा ने बताया कि इस शोधपत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed