फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   To make India developed, we will have to become self-reliant: Janmejaya

विकसित भारत बनाने के लिए अपने को बनाना होगा आत्मनिर्भर : जनमेजय

Sat, 04 Oct 2025 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
To make India developed, we will have to become self-reliant: Janmejaya
पुखरायां। हम सभी को अपने देश की निर्मित वस्तुओं का ही क्रय करके उपयोग करना चाहिए जिसका संकल्प लेना होगा। विदेशी वस्तुओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाए। तभी हमारे क्षेत्र और गांव की प्रगति होगी और हमारा देश समृद्धशाली बनेगा। विकसित भारत बनाने के लिए अपने को आत्मनिर्भर बनना होगा। ये बातें नगर के आरएसजीयू इंटर कॉलेज में स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच की कार्यशाला में शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक जनमेजय सिंह एडवोकेट ने कही।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता का पूजन अर्चन कर किया गया। छात्र-छात्राआें को संबोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना होगा। जिसके लिए युवक-युवतियां, बालक-बालिकाएं जब इस अभियान में जुट जाएंगे और संकल्प ले लेंगे, बस हर घर में उसी समय क्रांति आ जाएगी। पूर्व प्रधानाचार्य लाल सिंह ने स्वदेशी क्रांति लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला प्रभारी शोभा पटेल ने कहा कि आज हम लोग विदेशी वस्तुओं और विदेशी सभ्यता की होड़ में संस्कारों को भूल रहे हैं। खान पान पर ध्यान न देकर अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी ने की। संचालन शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने किया। यहां विहिप जिला संरक्षक केएन दीक्षित, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मिश्र, मीना दीक्षित, आदेश कुमारी, साधना द्विवेदी, रेनू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed