{"_id":"58fce4424f1c1b09038b5ee5","slug":"to-defame-school-girl-pamphlet-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को बदनाम करने के लिए गांव में लगवाए ऐसे पोस्टर, जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की को बदनाम करने के लिए गांव में लगवाए ऐसे पोस्टर, जानकर उड़ जाएंगे होश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 05:32 PM IST
सार
इटावा की घटना, छात्रा ने किया था छेड़छाड़ का विरोध
शिकायत पर दी तेजाब डालने की धमकी, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
इटावा में चार दबंगों ने एक छात्रा को बदनाम करने के लिए गांव में कई जगह उसके पम्फलेट चपका दिए। इसमें किशोरी के साथ एक लड़के की भी फोटो है। इतना ही नहीं पिता के उलाहना देने पर दबंगों ने उसकी बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
घटना सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल की किशोरी अपने गांव से पढ़ने के लिए कालेज जाती है तो गांव के ही दबंग युवक रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।
किशोरी ने जब विरोध किया तो दबंगों ने उसकी फोटो के साथ पड़ोस के गांव के युवक की फोटो लगे पम्फलेट गांव की दीवारों पर चस्पा कर दिए। किशोरी के परिजन जब इसकी शिकायत लेकर दबंगों के घर गए तो उन्होंने गालीगलौज की। इतना ही नही दबंगों ने उन्हें धमकी दी कि वह लोग उसकी पुत्री के चेहरे पर तेजाब डाल देंगे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि बल्लो की गढ़िया निवासी पंकज और गौरव व दो अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।