{"_id":"67f040083780ccfcd70575ea","slug":"tired-of-quarrels-with-his-female-friend-a-young-man-committed-suicide-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121602-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साथ रह रही महिला मित्र की कलह से ऊबकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साथ रह रही महिला मित्र की कलह से ऊबकर युवक ने जान दी
विज्ञापन
कानपुर। साथ रह रही महिला मित्र की कलह से ऊबकर गुरुवार रात को युवक ने जान दे दी। पिता के अनुसार, बेटा इंटर पास था। वह अब आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी करने की सोच रहा था।
चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा निवासी रामप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार में पत्नी मीना श्रीवास्तव, पुत्र पुष्पम श्रीवास्तव (20), दूसरा बेटा ऋषि और प्रियम हैं। पुष्पम इंटर पास था। कुछ कारणों की वजह से उसे मार्च में घर से अलग कर दिया था। इसके बाद वह शिवकटरा में ही किराये पर दूसरी जाति की युवती संग रह रहा था। उसे युवती से संबंध रखने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।
आरोप है कि युवती के परिजन उसके कमरे पर जाकर हंगामा करते थे। इसको लेकर युवती भी घर में कलह करती थी। इस बात से ऊबकर पुष्पम ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिली तो उसे कांशीराम हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां से हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।