फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tinker for Bharat Club, STEM clubs will be set up in schools in Kanpur

tinker4bharat: स्कूलों में बनेंगे स्टेम क्लब, रोबोट बनाना सीखेंगे छात्र,जानिए क्या है टिंकर फॉर भारत क्लब

Tue, 18 Oct 2022 10:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Oct 2022 10:58 PM IST
सार

शहर में स्कूलों में टिंकर फॉर भारत क्लब बनाए जाएंगे, जिनमें छात्रों के साथ शिक्षकों को अपडेट किया जाएगा। इन क्लबों में बच्चों को रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग आदि की नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
Tinker for Bharat Club, STEM clubs will be set up in schools in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छात्रों को रोबोटिक्स, कोडिंग, आर्टिफिशियल (एआई) की जानकारी देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स (स्टेम) क्लब की स्थापना स्कूलों में होगी। स्कूल स्तर पर टिंकर फॉर भारत क्लब बनाए जाएंगे, जिसमें विज्ञान के शिक्षकों को अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षकों और 10 छात्रों के ग्रुप को ट्रेंड किया जाएगा, जो भविष्य में अपने स्कूल में छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए स्टार्टअप्स स्टेम रोबो, टेवाट्रॉन टेक्नोलॉजी, टिंकर कोडर्स, हेक्स एन बिट ने सीएसआर फंड के तहत बच्चों को स्टेम में शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है। यह स्टेम क्लब पूरी तरह से नि:शुल्क रहेंगे।
विज्ञापन

इसके राष्ट्रीय संयोजक कौस्तुभ ओमर ने कहा कि कोई भी 21 वर्ष से अधिक उम्र का विद्यार्थी, शिक्षक या विज्ञान संचारक, 10 सदस्यों को एकत्रित कर वेबसाइट tinker4bharat.org पर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकता है। क्लब विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, एआई, कोडिंग आदि की नि:शुल्क शिक्षा दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन, ऑनलाइन दोनों प्रकार से शिक्षित किया जाएगा। कौस्तुभ का कहना है कि कक्षा छह से ही छात्रों को इसमें शामिल किया जाएगा,ताकि नींव मजबूत हो। इस कार्यक्रम में प्रबंधक अनुराग गुप्ता, सचिव राजीव तिवारी व प्रोजेक्ट समन्वयक सुवन कुमार सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed