{"_id":"6a4e3d82b75a2d5aa00b73ad","slug":"three-people-injured-after-a-concrete-slab-collapses-young-girl-referred-to-jhansi-in-critical-condition-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: जीने की स्लैब गिरने से तीन लोग घायल, मासूम बच्ची गंभीर हालत में झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: जीने की स्लैब गिरने से तीन लोग घायल, मासूम बच्ची गंभीर हालत में झांसी रेफर
Thu, 09 Jul 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
जीने की स्लैब गिरी
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव में बुधवार को सीढ़ी की स्लैब गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां से एक मासूम को झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी जिया (32), पुत्री प्रिया (06) व पड़ोसी सरस्वती पत्नी शिवम कुमार (30) मकान के नीचे बैठकर बातें कर रही थीं। तभी बारिश के कारण जीने की स्लैब भरभराकर गिर गई। इससे तीनों उसके नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को निकाला। प्रिया को झांसी रेफर कर दिया गया है जबकि दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जीने के निर्माण के दौरान स्लैब में सरिया की कमी के चलते बारिश में भरभराकर गिर गया। सूचना पर एसडीएम हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन के प्रावधानों के अनुसार दैवी आपदा मद से मिलने वाली अनुमन्य आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।