{"_id":"5f4d18ba2bb4346bdb70403d","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों की मौत, एक गंभीर
Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज रोड पर परसोला गांव के पास सोमवार सुबह कार ने बाइक सवार चार किशोरों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आने से तीन किशोरों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
मृतक दूर के चचेरे भाई थे। माधौगंज के ग्राम फत्तेपुर निवासी विमलेश (17) पुत्र रामचंद्र सोमवार सुबह परिवार के ही सुशील (11) व रोहित (16) पुत्र गुड्डू और सुखेंद्र (15) पुत्र राजकिशोर के साथ घर से खेल-खेल में बाइक लेकर निकल गया।
तीनों कन्नौज रोड पर परसोला गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई फिर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण विमलेश समेत सुशील, रोहित व सुखेंद्र चारों सिर में चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कार चालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक विमलेश व सुशील की मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
वहां चिकित्सकों ने सुखेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि विमलेश दो भाइयों में बड़ा था, वह कक्षा नौ का छात्र था। सुखेंद्र भी पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सभी दूर के चचेरे भाई थे।
पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।