{"_id":"691cde9372b1fa50d504a0c2","slug":"three-para-athletes-from-the-city-won-five-medals-in-the-shooting-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135602-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के तीन पैरा खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के तीन पैरा खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
कानपुर। भोपाल में 11 नवंबर से आयोजित ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के पैरा शूटर्स ने पांच पदक जीते। पैरा व ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं में दीपक कुमार, अपूर्वा कटियार और अमरेश मिश्र ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का किया।
बर्रा-8 स्थित विजन एंड रिफ्लेशन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग अकादमी के सचिव मयंक खड़े ने बताया कि चैंपियनशिप में पैरा रायफल शूटर्स दीपक कुमार कनौजिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर रायफल प्रोन मिक्स में रजत पदक, 50 मीटर रायफल प्रोन मिक्स में कांस्य पदक जीतकर 11 से 31 दिसंबर तक होने वाली 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
अपूर्वा कटियार ने 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग वुमंस वर्ग में रजत पदक जीतकर छठवीं नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं अमरेश मिश्र ने 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में कांस्य पदक जीता। सभी पदक विजेता शहर के पैरा शूटर्स व कोच मो. उमर की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।