कानपुर के पनकी इलाके में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक अनियंत्रिंत डंपर तले छह लोग कुचले गए जिसमें तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि तीन लोगों को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों जिदंगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी
2 of 8
अस्पताल में भर्ती घायल भूप सिंह
- फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
पनकी हाइवे के फ्लाई ओवर पर सोमवार देर रात तेज तेज रफ्तार डंपर ने सड़क के किनारे खड़े दो लोडरों के चालक समेत छह लोगों को कुचल दिया। इसके बाद एक खड़े लोडर को टक्कर मारते हुए चालक मौके से डंपर समेत भाग निकला।
काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी
3 of 8
मृतकों के परिजनों को सूचित करते हुए अजय सिंह
- फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हैलट भेजा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोडर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में तीन लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर क्षतिग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी
4 of 8
अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजन
- फोटो : अाेपी वाघवानी, अमर उजाला कानपुर
शहर में रहने वाले शेखर अग्रवाल की उन्नाव के मगरवारा में डिस्पोजल ग्लास फैक्ट्री है। यहां मगरवारा निवासी कुंवर बहादुर (45) और क्लीनर राहुल लोडर में डिस्पोजल ग्लास लादकर फैक्ट्री से आगरा जा रहे थे। पनकी में ए-टू जेड प्लांट के सामने हाइवे के फ्लाई ओवर पर लोडर का एक टायर पंचर हो गया। स्टेपनी न होने पर कुंवर बहादुर ने फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों से कहा कि दूसरे लोडर से किसी को स्टेपनी लेकर भेज दें, ताकि टायर को बदला जा सके।
काल बनकर आया डंपर और लील गया जिंदगी
5 of 8
सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतक (फाइल फोटो)
इसके बाद फैक्ट्री में कार्यरत मगरवारा निवासी चालक मकरंद सिंह (40) और गंगाघाट उन्नाव के लालता खेड़ा गांव निवासी फैक्ट्री के गनमैन रामसेवक (46) के साथ दूसरे लोडर से स्टेपनी लेकर वहां पहुंच गए। सभी लोग स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान रामसेवक ने मदद के लिए मसरूम लेकर हाथरस से गोरखपुर जा रहे एक लोडर को रोक लिया। चालक सादाबाद हाथरस के नहना उर्फ राशिद (25) और क्लीनर भूप सिंह भी लोटर से उतर कर उन लोगों की मदद करने लगे। इसी दौरान कानपुर की तरफ से जा रहे डंपर ने सड़क के किनारे खड़े सभी लोगों को कुचल दिया।