फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three killed after mud mound collapses in UP's Fatehpur

UP: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा, यमुना किनारे टीला ढहने से तीन चरवाहों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, कानपुर
पीटीआई, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को मिट्टी का टीला ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed after mud mound collapses in UP's Fatehpur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। किशुनपुर थाना क्षेत्र के भसरौल गांव में यमुना नदी के किनारे मवेशी चरा रहे तीन चरवाहों की मिट्टी के टीले के अचानक ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशनपुर क्षेत्र के भसरौल गांव में रमेश धोबी (54), दुलारे पासी (55) और शिव मोहन यादव (56) अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी के पास गए थे और वे मिट्टी के टीले पर आराम कर रहे थे। इस दौरान नदी किनारे का एक बड़ा टीला अचानक भरभराकर ढह गया और तीनों चरवाहे उसके नीचे दब गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत किशनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी खुदवाकर तीनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिल दहला देने वाली घटना...आठ साल की बच्ची का बेरहमी से कत्ल, फिर बोरे में भरकर दीवार में दबा दी लाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed