{"_id":"5fd265d70ca886453d093766","slug":"three-including-an-eight-month-old-girl-died-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम में घुसी बाइक, आठ माह की बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम में घुसी बाइक, आठ माह की बच्ची समेत तीन की मौत
Thu, 10 Dec 2020 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज-छिवलहा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डीसीएम ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। टक्कर से दूर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। डीसीएम, मैजिक को टक्कर मारते हुए खंती में चली गई।
बाइक भी डीसीएम के साथ खंती में फंसी रही। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। मरने वालों में आठ माह की बच्ची भी है। ग्रामीणों की भीड़ लगने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हुसैनगंज थाने के मवई गनेशपुर निवासी गूड़े का बेटा ओमप्रकाश (32) मजदूरी करता था।
ओमप्रकाश के घर गुरुवार सुबह मौसेरा भाई विमल कुमार प्रजापति उर्फ रितेश (28) पुत्र रामलखन निवासी विक्रमपुर थाना सुल्तानपुर घोष घूमने आया था। ओमप्रकाश को बेटी लवी (8 माह) की दवा लेने रेकउहा गांव जाना था। रेकउहा विमल के गांव जाने वाले रास्ते में पड़ता है।
विज्ञापन
रेकउहा तक छोड़ने की बात पर ओमप्रकाश, पत्नी आरती, बेटी लवी को लेकर विमल के साथ बाइक से निकले थे। हथगाम थानाक्षेत्र के छिवलहा पेट्रोल पंप के पास हुसैनगंज की ओर आ रही धान लदी डीसीएम ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी।

बाइक सवारों के पीछे मैजिक चल रही थी। उससे डीसीएम टकराई और बाइक डीसीएम में फंस गई। विमल, ओमप्रकाश और लवी बाइक के साथ करीब 10 मीटर तक घिसटते खंती तक चले गए। आरती बाइक से उछलकर दूर जा गिरी। यहां तीनों डीसीएम के नीचे दब गए।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला जा सका। ओम प्रकाश, विमल, आरती और लवी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने ओम प्रकाश, विमल, लवी को मृत घोषित कर दिया। आरती की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
एसएसआई आशीष सिंह, एसआई राजेश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हुसैनगंज-छिवलहा मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। भीड़ को हटाकर पुलिस ने यातायात बहाल कराया। हादसे में मैजिक चालक लक्ष्मीचंद्र साहू निवासी सकूलपुर हुसैनगंज भी घायल हुआ। मैजिक भी क्षतिग्रस्त हुई। एसएसआई ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था। हादसा डीसीएम चालक की लापरवाही से हुआ है। चालक भाग निकला है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।