फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three houses built on the land of Nagar Panchayat demolished

नगर पंचायत की भूमि पर बने तीन मकान ढहाए

Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three houses built on the land of Nagar Panchayat demolished
रसूलाबाद। कस्बे के विकास नगर मोहल्ले में नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा कर कुछ लोगों ने मकान बना लिया था। सोमवार को नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच के बाद तीन मकानों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के विकास नगर मोहल्ले में नगर पंचायत की बंजर भूमि पर छुन्नी दिवाकर, गोविंद व शिवमोहन ने अवैध रूप से मकान बना लिया था। मोहल्ले के लोगों ने मामले की शिकायत नगर पंचायत के अफसरों से की। जानकारी के बाद नगर पंचायत की ओर से अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन कब्जेदारों पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

इधर, तय समय खत्म होने के बाद सोमवार को नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ विकास नगर पहुंच गई। कब्जेदार गोविंद ने ईओ संजय पटेल को बताया कि मोहल्ले के गणेश ने उसे जमीन बैनामा की थी। वह इस समय पुखरायां में लेखपाल पद पर तैनात है। नगर पंचायत की टीम ने गोविंद सहित शिवमोहन, छुन्नी दिवाकर के मकान को जेसीबी से गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अफसरों की टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ईओ संजय पटेल ने बताया कि विकास नगर मोहल्ले में कब्जे की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। सोमवार को कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed