फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Three had done the misdeed with Teenager, Police is taking carelessness

किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म: तीन ने किया था कुकृत्य! पुलिस बरत रही है लापरवाही, अब तक सिर्फ एक की गिरफ्तारी

Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
सार

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी से शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की है और एक को ही पकड़ सकी है।

विज्ञापन
Three had done the misdeed with Teenager, Police is taking carelessness
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की हीलाहवाली जारी है। पहले इसे छेड़खानी बताकर टरकाने वाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट तो दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी में  लापरवाही हो रही है।

विज्ञापन

हालांकि दबाव पड़ने पर एक आरोपी को पकड़ा है। बाकी को भी पकड़ने की बात कही जा रही है। दरअसल इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गंवा निवासी किशोरी से एक सप्ताह पहले 30 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पहले तो पुलिस इसे टालती रही, बाद में आरोपियों पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार को मामला एसपी तक पहुंचा तो पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जसपुरा गांव निवासी तीन आरोपियों नीलेश, लालू व सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी लगातार उन पर पुलिस से शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेयी ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया।  बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे ।

वारदात के एक सप्ताह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने हल्के में लेकर मामला टालना चाहा। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद में पीड़ित परिवार ने एसपीसे मिलकर पूरी बात रखी। इसके बाद मेडिकल जांच करवाकर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

नाबालिग से खेत में दुष्कर्म
मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पिछले सप्ताह 30 जनवरी को देर शाम गांव के पास ही सरसों के खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर होने के बाद जब घर लौटी तो मां के पूछने पर उसने अपनी सारी आपबीती बताई।

पुलिस ने शिकायत पर नहीं की कार्रवाई
उसने बताया कि  खेत पर घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया। जानकारी होते ही परिजनों  ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पर पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। पीड़ित की शिकायत की जानकारी पर युवक तहरीर वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

आरोपी युवक परिवार को दे रहे हैं धमकी
लगातार युवकों से मिल रही धमकी से परेशान होकर पीड़ित ने  सोमवार को एसपी को तहरीर दी। उसके बाद थाना की पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन किशोरी की मेडिकल जांच करवाकर तीन आरोपियों पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई ने बताया कि पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed