{"_id":"6adbaa82a21df67b7a05e4e4","slug":"truck-hits-school-van-five-children-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158194-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक ने स्कूली वैन में मारी टक्कर, पांच बच्चे घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। घिलोई कट के पास शुक्रवार को ट्रक ने स्कूली वैन में टक्कर मार दी। हादसे में पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से सभी घायल बच्चों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभात एकेडमी और पूर्वी बाईपास सराय सुंदर स्कूल की शाखा जुगल शीतला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को छुट्टी के बाद वैन से घर भेजा गया। चालक कुछ बच्चों को ग्राम घिलोई में छोड़कर लौट रहा था। तभी घिलोई कट के पास सामने से आ रहे ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूली वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार पांच बच्चे घायल हो गए।
घायलों में मोहल्ला सुभाष नगर निवासी नीरज सागर का 12 वर्षीय, पांच वर्षीय और पांच वर्षीय पुत्री कमल सागर शामिल हैं। इसके अलावा विपिन कुमार की 10 वर्षीय पुत्री अंशिका प्रजापति और नौ वर्षीय पुत्री श्रष्टी घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि ट्रक व आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।