फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three friends die due to drowning in Ganga

यूपी: कानपुर में दाल-बाटी पार्टी के बाद गंगा में पलटी नाव, पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

Sat, 22 Aug 2020 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three friends die due to drowning in Ganga
गंगा में खतरे के निशान से ऊपर है पानी - फोटो : amar ujala

कानपुर के चौबेपुर में वाजिदपुर गांव के पास शनिवार शाम गंगा नदी में नाव पलटने से तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई जबकि दो बचा लिए गए। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव निकाल लिए। ये पांचों दोस्त थाना क्षेत्र के कुकरादेव गांव से पिकनिक मनाने के लिए गंगा किनारे वाजिदपुर गांव गए थे।

विज्ञापन


घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पंचनामे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कुकरादेव गांव निवासी जयंत उर्फ विपुल पांडे, गोविंद शुक्ला, शिवम शर्मा, सुमित बाजपेई और आदित्य मिश्रा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पिकनिक मनाने के लिए बाइकों से वाजिदपुर गांव स्थित रंगाबाग आश्रम आए थे।
विज्ञापन


युवकों ने दाल-बाटी आदि बनाने-खाने के बाद गंगा में स्नान किया। फिर नाव पर सवार होकर नदी में सैर कर रहे थे। नाव क्षेत्र के ही चिंतापुर गांव का रामविलास चला रहा था और उसका साथी सोनू पासवान निवासी वाजिदपुर भी साथ था। बीच धार में तेज बहाव के चलते अनियंत्रित होकर नाव पलट गई और पांचों युवक पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाविक रामविलास व उसके साथी सोनू ने दो युवकों सुमित व आदित्य को तैरकर किसी तरह बाहर निकाला, जबकि जयंत (25) पुत्र शैलेंद्र पांडे, गोविंद शुक्ला (22) पुत्र किशन शुक्ला और शिवम शर्मा (24) पुत्र महेश शर्मा गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से दो घंटे तक खोजबीन के बाद तीनों युवकों के शव बरामद किए। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों के परिजन आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed