फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three found infected with dengue, one infected with malaria

Kanpur News: डेंगू के तीन, मलेरिया का एक संक्रमित मिला

Sun, 03 Aug 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three found infected with dengue, one infected with malaria
कानपुर। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों की संख्या बढ़ी रही है। इससे डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू के साथ मलेरिया के भी रोगी मिल रहे हैं। शनिवार को तीन रोगियों में डेंगू और एक में मलेरिया की पुष्टि हुई। एक रोगी की जांच जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू रोगियों का इलाज ओपीडी स्तर पर चल रहा है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि जिन रोगियों में डेंगू जैसे लक्षण होते हैं, उनकी जांच करा ली जाती है। बुखार के रोगियों का भी प्लेटलेट्स काउंट घटा हुआ आ रहा है। शहर के कल्याणपुर, बर्रा, नौबस्ता, जाजमऊ, नवाबगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मिल रहे हैं। एसीएमओ (संचारी रोग) डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि जहां संक्रमित मिलता वहां आसपास दवा का छिड़काव करा दिया जाता है। इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 35 संक्रमित, मलेरिया के 28 और चिकुनगुनिया का एक रोगी मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed