फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three boys missing in ganga river

मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक डूबे

Sat, 24 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 24 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान बिल्हौर  कस्बे के अकबरपुर सेंग गंगा घाट पर चार युवक अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे एक युवक को तो बचा लिया, लेकिन तीन युवकों का सुराग नहीं लगा सके। पुलिस और राजस्व के अधिकारियों के निर्देश पर लगातार गंगा नदी में जाल डालकर डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नवरात्र के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा रसूलपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के लिए गांव के सैकड़ों महिलाएं-पुरुष अकबरपुर सेंग घाट पर पहुंचे। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान ही कुछ युवक गंगा नदी में तैरने लगे।
विज्ञापन


इस बीच गांव के कुछ युवा गोता लगाकर नदी में तैरने लगे। रसूलपुर गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी बलवीर सिंह, रज्जन ने बताया कि विसर्जन के दौरान गांव के कोमल सिंह का पुत्र सूरज (18), गया प्रसाद पाल का पुत्र छोटे (40) और शिवबालका का पुत्र शिशुपाल (19) तेज धार में डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को डूबता देख गांव के ही रामरतन ने छलांग लगा बचाने का प्रयास किया, लेकिन भंवर में फंसे होने से चारों लोग नदी के गहरे पानी में चले गए। शोर-शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने नाव से गोताखोरों को नदी में उतारा।

रामरतन को बेहोशी की हालत में खोज निकाला गया। देर शाम तक गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की, लेकिन तीनों युवकों सुराग नहीं लग सका। अकबरपुर सेंग गांव के ग्राम प्रधान पति रामकिशोर ने बताया कि गंगा में तैरने के दौरान घटना हुई है।


जल पुलिस के जवान सहित कई गोताखोरों को नदी में उतारा गया, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नदी में जगह-जगह जाल डलवाकर डूबे युवकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed