फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three arrested including 80 cases of country liquor

80 पेटी शराब समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including 80 cases of country liquor
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की संयुक्त कार्रवाई में 80 पेटी (3840 क्वार्टर) देसी शराब समेत तस्करी गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गए हैं। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब तस्करी गैंग के लोग हरियाणा से सस्ते दामों पर देसी शराब खरीद कर यहां हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को महंगी कीमतों में बेचते थे। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है। गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के एएसपी व सीओ की अगुवाई में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा व क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ गत शुक्रवार रात को आईटीआई चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को लेकर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सैफई की ओर से एक कार आती हुई दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया और तलाशी लेने पर उसमें शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कार में रखी शराब के परिवहन से जुड़े कागजात मांगे तो चालक व उसमें बैठे दो अन्य लोग लाइसेंस नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ में कार सवार लोगों ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर यहां हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को बेचते हैं। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने पाताझारी जाने वाले रास्ते पर पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई देसी शराब की अन्य पेटियां भी बरामद की।

पुलिस की गिरफ्त में आए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरायदयानत गांव निवासी अवधेश बाबू पुत्र कन्हैया, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा गांव निवासी दो भाई सुबोध कुमार व शैलेंद्र कुमार पुत्रगण सुरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि बरामद देसी शराब के क्वार्टर पर कोई ब्रांड चस्पा नहीं है। शराब की तस्करी से जुड़े उक्त लोगों से बरामद मारुति कार से ही शराब की बिक्री करते थे। बरामद शराब को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गैंग के तार कहां तक जुड़े हैं। इस दौरान एएसपी सिटी रामयश सिंह, ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ क्राइम वैभव पांडेय आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने शराब पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed