फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who have more than two weapons, deposit them in the police station within a week.

Kanpur News: जिनके पास दो से अधिक शस्त्र, एक सप्ताह के अंदर थाने में जमा करें

Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Those who have more than two weapons, deposit them in the police station within a week.
कानपुर। जिन लाइसेंसधारकों के पास दो से अधिक शस्त्र हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर अतिरिक्त शस्त्र थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसे शस्त्र लाइसेंस जो यूआईएन रहित हैं उन्हें निरस्त करते हुए नए सिरे से आवेदन करने का निर्देश अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल पंचायत चुनाव में अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं। निर्देश के अनुसार यदि एक सप्ताह के अंदर ऐसे लाइसेंस धारक अपने अतिरिक्त शस्त्र जमा नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार जिन शस्त्र लाइसेंसधारकों के लाइसेंस यूआईएन रहित हैं वह 15 कार्य दिवसों के भीतर शस्त्र अनुभाग में उपस्थित होकर शस्त्र लाइसेंस समर्पित करें। साथ ही आयुध नियम-2016 के अंतर्गत नए सिरे से आवेदन करें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि यूआईएन रहित शस्त्रधारक निर्धारित अवधि में शस्त्र लाइसेंस जमा नहीं करते हैं तो उनके भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed