फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Third AC coach wheel Spring got broken in barfani express

हादसे की शिकार होते बची बर्फानी एक्सप्रेस, थर्ड एसी कोच के पहिये की स्प्रिंग टूटी मिली

Thu, 11 Apr 2019 12:43 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Third AC coach wheel Spring got broken in barfani express
बर्फानी एक्सप्रेस
कानपुर से जम्मूतवी जा रही बाबा बर्फानी एक्सप्रेस बुधवार को हादसे की शिकार होते बची। ट्रेन के रवाना होने से पहले रेलवे स्टाफ की नजर एसी-3 कोच बी-1 पर पड़ी। इस बोगी के पहिये वाली स्प्रिंग टूटी थी। इससे तेज गति के दौरान कोच पटरी से डिरेल हो सकता था। मरम्मत की गुंजाइश न होने की वजह से अफसरों ने इस कोच को बदल दिया। इस कारण ट्रेन करीब चार घंटे प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन


ट्रेन शाम पांच बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। इसके छूटने का समय शाम 5:20 बजे था। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी को सूचना देकर ट्रेन रोकी गई। इसके बाद मैकेनिकल विभाग के इंजीनियर पहुंचे। उन्होंने कोच बदला। इससे ट्रेन करीब नौ बजे सेंट्रल स्टेशन से रवाना हुई। अफसरों ने कहा कि कोच को बदलना जरूरी था। वरना, स्प्रिंग टूटी होने से कोच डिरेल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed