{"_id":"5fbbcdba8ebc3e91b6411a8b","slug":"thief-was-caught-by-the-mob-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: भीड़ ने भाग रहे चोर को पकड़ कर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: भीड़ ने भाग रहे चोर को पकड़ कर पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 23 Nov 2020 08:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
चोर की पिटाई का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा में घर में घुसे चोरों की आहट पर महिला ने शोर मचा दिया। इस पर भाग रहे चोर ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। भीड़ ने घेराबंदी कर चोर को पकड़ लिया। उसका साथी नगदी और जेवर चोरी कर भाग निकला।
भागते समय भीड़ ने चोर को पीट दिया। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कस्बे के अशोक नगर निवासी शारदा देवी पत्नी रामनरायन के घर रविवार की रात चोर घुस गए। इनकी आहट पर शारदा देवी ने शोर मचा दिया।
इससे मोहल्ले के लोग जाग गए। इन्होंने घेराबंदी कर दी। वहीं भीड़ को चकमा देकर चोर भागने लगे। परिवार के सौरभ ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भीड़ ने चोर को पकड़ कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोर की पहचान अमन के रूप में की गई है। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से 56 हजार नगद और करीब 50 हजार के जेवर ले गए हैं। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि फरार चोर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।