फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   They had decided to die together after family members opposed them

Kanpur News: घर वालों के विरोध पर किया था साथ मरने का फैसला

Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
They had decided to die together after family members opposed them
बसरेहर। अपने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक गांव निवासी दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम करना असित यादव की मौत की वजह बन गया। लगभग दो साल पहले शुरू हुआ प्रेम प्रसंग एक साल पहले दोनों के परिवारों को पता चल चुका था। परिजन दोनों को बातचीत करने से भी रोकते थे। चार माह में दो बार प्रेमिका को मोबाइल दिया लेकिन वह भी उसकी मां ने दोनों बार पकड़ लिया। युवती को डांटने के साथ युवक असित के घर पर भी शिकायत की थी। इससे परेशान प्रेमी युगल ने एक साथ जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


हिद्दपुरा गांव निवासी असित (20) ट्रक, जेसीबी आदि का चालक था। दूसरी जाति का होने से युवती के परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती पर तमाम बंदिशें लगा दी गई थीं। युवती के परिजनों के विरोध को देखकर असित कई दिनों से परेशान चल रहा था। इशके बाद दोनों ने साथ में जान देने की ठान ली।
विज्ञापन

----------------
एक ने दुपट्टे तो दूसरे ने शर्ट से लगाया था फंदा
अपनी मौत को भी यादगार बनाने के लिए दोनों ने एक दूसरे के कपड़ों के सहारे मरने का निर्णय लिया था। असित ने युवती के दुपट्टे से फंदा बनाया था जबकि युवती ने असित की उतारी शर्ट से फंदा बनाया था। शर्ट से फंदा बने होने की वजह से ही वह खुल गया था और युवती नीचे गिर पड़ी थी। इसकी पुष्टि सीओ सैफई रामगोपाल शर्मा ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर दुख भरे गानों के साथ बनाई रील
असित ने मरने से पहले अपना दुख सोशल मीडिया पर भी दर्शाया। उसने दुख भरे गानों के साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर बनाकर पोस्ट वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed